36.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

प्रतापगढ़ः गन्ना तोड़ने को लेकर हुए विवाद में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या

प्रतापगढ़, 27 मार्च (बु.)। प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से ही कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने लगी है। प्रतापगढ़ में गन्ना तोड़ने  के मामूली से विवाद में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या कर दी गई। प्रतापगढ़ के कोहडौर थाना क्षेत्र में पीठापुर गांव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह की शुक्रवार देर रात पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। भाजपा बूथ अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह की कल देर रात में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या की गई। उनका गांव में ही गन्ना तोड़ने को लेकर विवाद में हुआ था। इस हत्या के बाद से गांव में रात भर कोहराम मचा रहा।ग्रामीणों का आक्रोश देखकर शनिवार सुबह भारी तादाद में फोर्स मौके पर पहुंच गई है। सभी लोगों में बेहद लोकप्रिय धीरेंद्र सिंह की हत्या से लोगों में काफी आक्रोश है। उनकी हत्या की वारदात के बाद से गांव में काफी तनाव है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बाद भी आक्रोशित ग्रामीण उनका शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दे रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles