इलाहाबाद, 27 मार्च (बु.)। को एक ही रंग में रगने और भेदभाव को दूर करने वाले रंगों के त्यौहार होली पर भी कोरोना का ग्रहण लग गया है। जिसके चलते होली का त्योहार बहुत सावधानी से मनाने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना एक बार फिर प्रभाव जमा रहा है। संक्रमण के मामले हर दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में दोस्त, रिश्तेदार व पड़ोसी के घर जाकर होली मिलन समारोह का हिस्सा बनना खतरनाक हो सकता है। कोरोना की दूसरी लहर पहले के मुकाबले ज्यादा गंभीर हो सकती है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने कहा कि वायरस के बढ़ते मामलों से घबराएं नहीं, बल्कि एहतियात को अपनी जीवन शैली से जोड़ें। एहतियात ही कोरोना से लड़ने का एकमात्र उपाय है। जरा सी लापरवाही आपके साथ आपके पूरे परिवार को इस संक्रमण की चपेट में ले सकती है। पौष्टिक भोजन करें, योगा करें, बदलते मौसम के मद्देनजर गरम पानी का प्रयोग करें। संक्रमण के बढ़ते संकट के बीच प्रशासन ने समारोह आयोजन पर कुछ दिशा निर्देश भी जारी किया है। सार्वजनिक स्थान पर डीजे डांस, रेन डांस, पार्टी के उद्देश्य से भीड़ इकट्ठा करने वाले व उसमें शामिल लोगों पर कानूनी कार्यवाही होगी। त्योहार के मद्देनज़र अब किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या जुलूस के आयोजन से पहले जिला प्रशासन से लिखित इजाजत लेनी होगी।


