36.8 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

उन्नावः पेड़ की डाल काटते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पिता झुलसा

उन्नाव, 26 मार्च (बु.)। उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर में उस-समय हड़कंप मच गया जब पेड़ की डाल काटते समय ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में 22 वर्षीय युवक आ गया। बेटे को बचाने दौड़ा पिता भी करंट लगने से झुलस गया। ग्रामीण दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने पुत्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया। दरअसल ग्राम त्रिलोकपुर निवासी राजू के घर के सामने पेड़ लगे हैं। शुक्रवार को पेड़ के नीचे एक ट्रक खड़ा था। जिस पर राजू  और उसका पुत्र रोहित उर्फ लालू पेड़ की डाल काटने के लिए ट्रक पर खड़े हो गए। पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार निकले हैं। जब रोहित डाल काटने लगा तो रोहित का सिर तार से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गया। पुत्र को करंट लगा देखकर पिता राजू ने जैसे ही सहारा दिया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने डंडों के सहारे दोनों को करंट से अलग किया और सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि, पिता को भर्ती कर इलाज शुरू किया। बेटे रोहित की मौत से मां गुड्डी, बहन काजल भाई राहुल का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles