36.8 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

मुंबईः कोविड-19 अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की मौत, BMC ने जांच के दिए आदेश

महाराष्ट्र, 26 मार्च (बु.)। मुंबई के भांडुप इलाके में एक निजी COVID-19 सनराइज अस्पताल में शुक्रवार तड़के आग लगने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल के 23 वाहन मौके पर पहुंच गए थे। कोरोना संक्रमित 76 रोगी इस अस्‍पताल में भर्ती थे। बता दें कि ये अस्‍पताल एक ड्रीम्स मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है। मुंबई के पुलिस कमिश्‍नर ने कहा मुंबई के सनराइज अस्‍पताल में आग लगने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मामले में अस्‍पताल प्रबंधन पूरी तरह से जिम्‍मेदार है। दोषियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने भांडुप आग की घटना में जांच का आदेश दिए हैं, इस दर्दनाक हादसे में अब तक10 लोगों की जान जा चुकी है। मुंबई के संरक्षक मंत्री असलम शेख के अनुसार जांच में सामने आया है कि अस्पताल और मॉल में आग से सुरक्षा के उपाय उपलब्‍ध थे। इस मामले में  जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रशांत कदम के अनुसार, आग को बुझाने के लिए करीब 23 दमकल वाहन अस्पताल पहुंच चुके हैं। ये निजी अस्‍पताल मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है इसमें 76 COVID-19 रोगियों को भर्ती करवाया गया था। ये आग देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर मॉल की पहली मंजिल पर लगी थी। ये लेवल-3 या लेवल-4 की आग बतायी जा रही है। डीसीपी कदम के अनुसार, ” मौके पर 23 दमकल वाहन मौजूद हैं। इस घटना के बारे में मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, “मैंने पहली बार किसी मॉल में अस्पताल देखा है। यह बहुत गंभीर स्थिति है। अस्‍पताल में भर्ती मरीजों में से सात मरीज वेंटीलेटर पर थे। 70 मरीजों को दूसरे अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है जांच अभी जारी है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles