29.9 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

महाराष्ट्र : 4 अप्रैल तक लॉकडाउन

महाराष्ट्र : #कोरोना_वायरस के खतरे के बीच महाराष्ट्र के नांदेड़ और बीड में संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया गया है. नादेड में आज रात 12 बजे से 4 अप्रैल तक और बीड़ में कल रात 12 बजे से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान जरूरी सर्विस ही जारी रहेगी. साथ ही दूध, सब्ज़ी फल की दुकानें सुबह सात से लेकर दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी. देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज हो रहे हैं.

 

मराठवाड़ा में कोरोना के 4,831 नये मामले, 51 लोगों की मौत

औरंगाबाद 24 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 4,831 नये मामले सामने आये और 51 मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। सभी जिला मुख्यालयों से एकत्र की गयी जानकारी के अनुसार क्षेत्र के आठ जिलों में से औरंगाबाद महामारी से सबसे अधिक प्रभावित रहा जहां संक्रमण के 1791 नये मामले सामने आये और 25 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद नांदेड़ में 1330 नये मामले सामने आये और 10 लोगों की मौत हो गई। जालना में 553 नये मामले सामने आये और छह लोगों की मौत हो गई। परभणी में 270 मामले सामने आये और पांच लोगों की मौत हो गई। लातूर में 441 नये मामले सामने आये और दो लोगों की मौत हुई है। बीड में 207 नये मामले सामने आये और दो लोगों की मौत हाे गई। हिंगोली में 109 नये मामले आये और एक व्यक्ति की मौत हो गई। दर्ज किये गये हैं। उस्मानाबाद में 130 नये मामले सामने आये हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles