दिल्ली, 23 मार्च (बु.)। भारत सरकार ने 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों के लिए कोविड टीकाकरण शुरू करने का फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को इसपर मुहर लगाई। केंद्रीय मंत्री कि 1 अप्रैल से, 45 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करा सकता है। जावड़ेकर ने बताया कि आज तक चार करोड़ 83 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से 80 लाख लोगों को दूसरा डोज मिल चुका है। पिछले 24 घंटे में रेकॉर्ड साढ़े 32 लाख लोगों को डोज दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी सबको दरख्वास्त है कि जो भी 45 से ऊपर है, वह अपना नाम रजिस्टर करें और अपॉइंटमेंट लेकर टीका लगवाएं।’ केंद्र सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन के डोज इंटरवल को भी बदला हैल्ली।


