इलाहाबाद, 23 मार्च (बु.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण जारी होने के बाद आपत्तियां ली जा रही है। दावेदार 23 मार्च यानी आज शाम पांच बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उसके बाद उसके निस्तारण का क्रम शुरू हो जाएगा। अब तक प्रधान पद के लिए करीब 500 आपत्तियां आ चुकी है। आपत्तियों का निस्तारण और आरक्षण के फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण जारी होने के बाद गांव-गांव चुनाव प्रचार तेज हो गया है। दावेदार गांव में प्रचार कर रहे हैं। अधिसूचना जारी होने में भले अभी समय है लेकिन कई दावेदारों ने पोस्टर-बैनर भी लगा दिया है। गांव में चुनाव के लिए बैठकें शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियां लोगों से संपर्क कर रही हैं। इस चुनाव में प्रधान पद को लेकर सबसे ज्यादा विवाद होता है। अब पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। संवेदनशील बूथों को चिन्हित किया जा रहा है। इस आरक्षण से तमाम लोगों को आपत्ति भी है। वह अपनी शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय और ब्लॉकों में कर रहे हैं। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पदों पर तकरीबन 450 आपत्तियां आई हैं। 23 मार्च तक आपत्तियां स्वीकार होंगी। उसके बाद आई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपत्ति निस्तारण के एक कमेटी गठित की जाएगी। वही उसका निस्तारण करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन पर आरक्षण किया गया है। फिर भी जिन लोगो आपत्ति है, उनका निस्तारण किया जाएगा।


