33.7 C
Muzaffarnagar
Saturday, March 14, 2026

लखनऊः खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छह हजार किलो लाल मिर्च को किया सीज

लखनऊ, 23 मार्च (बु.)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को चिनहट में हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में छापा मारकर करीब छह हजार किलोग्राम लाल मिर्च को सीज किया। आशंका है कि मिर्च में प्रतिबंधित सूडान कलर मिलाया गया है, जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। टीम ने मिर्च के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। होली पर बड़े पैमाने पर मिलावट खोर सक्रिय हो जाते हैं। बढ़ी डिमांड में मुनाफा कमाने के चक्कर में खोवा, पनीर, खाद्य तेल सहित मसालों और पेय पदार्थों में भी मिलावट की जा रही है। एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी एसपी सिंह के मुताबिक शहर के अलग-अलग इलाकों की जांच के दौरान करीब 26 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए हैं। चिनहट में हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में लाल मिर्च रखी गई थी। प्रारंभिक जांच में इसमें प्रतिबंधित रंग मिलाने की आशंका है। इसी आधार पर मिर्च को सीज कर नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। बरामद मिर्च की कीमत करीब दस लाख रुपये है। नमूने भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि सूडान कलर का प्रयोग उद्योगों के लिए किया जाता है। इसे खाद्य पदार्थो में नहीं मिलाया जाता है। मिर्च को रंग देने के लिए इसमें मिलाया जाता है। इसके सेवन से पेट की गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles