21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

अयोध्याः ट्रेलर ने डिपो की दो बसों में मारी जोरदार टक्कर, 6 लोग की मौत

अयोध्या, 23 मार्च (बु.)। दुर्घटनाग्रस्त खड़ी परिवहन निगम बस्ती डिपो की दो बसों में एक ट्रक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर होने से बस में सवार आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान छह यात्रियों ने दम तोड़ दिया। दो घायल यात्री जिंदगी मौत से अस्पताल में जंग लड़ रहे हैं। सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। घटना मंगलवार की भोर सुबह चार बजे हुई। हादसा उस समय हुआ जब रोडवेज की दो बसें कानपुर से बस्ती जा रही थी, तभी एनएच 27 के रौजा गांव ओवरब्रिज पर डीसीएम ने पीछे चल रही एक बस को टक्कर मार दी। इसके बाद आगे चल रही बस भी रुक गई। इसके बाद दोनों बस के चालक और परिचालक नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त बस को देखने पहुंचे। तभी एक तेज रफ़्तार ट्रक ट्रेलर ने हादसे की शिकार हुई बस को टक्कर मार दी। जिस वक्त ट्रक ट्रेलर ने टक्कर मारी उस वक्त बस में सवार यात्री बस से उतर कर हाइवे पर खड़े थे। टक्कर की चपेट में आने से सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles