21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

पीएम मोदी ने भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धांजलि की अर्पित

नयी दिल्ली 23 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीदी दिवस के मौके पर आजादी के मतवालों और महान क्रांतिक्रारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने मंगलवार को एक टि्वट संदेश में कहा , “ आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर शत-शत नमन। मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। जय हिंद!”
प्रधानमंत्री ने अपने टि्वट संदेश के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें स्वतंत्रता संग्राम में इन तीनों शहीदों के योगदान का उल्लेख करते हुए जलियांवाला बाग से लेकर अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का विवरण दिया गया है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles