25.6 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

दिल्लीः उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली 23 मार्च (वार्ता) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को भावपूर्ण नमन करते हुए कहा है कि राष्ट्र निर्माण में हमारे प्रयास उनको  सच्ची श्रद्धांजलि है। श्री नायडू ने शहीदों की पुण्यतिथि पर मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि उनका राष्ट्रप्रेम और निर्भीकता सदियों तक आगामी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। श्री नायडू ने कहा, “आज अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की पुण्यतिथि पर देश की इन महान विभूतियों को सादर श्रद्धांजलि देता हूं। हमारी आज़ादी आपके महा बलिदान की पावन विरासत है। राष्ट्र निर्माण के लिए हमारे यथा सामर्थ्य प्रयास, अमर शहीदों की पावन स्मृति में हमारी विनम्र श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles