21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

जल संरक्षण का व्रत लें सभी: नायडू

दिल्ली 22 मार्च (वार्ता) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने विश्व जल दिवस के अवसर पर सभी लोगों से जल संरक्षण व्रत लेने का आह्वान किया है। श्री नायडू ने सोमवार को यहां एक संदेश में कहा कि जल का बार-बार और तर्कपूर्ण इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जिससे भावी पीढ़ियों को इस महत्वपूर्ण संस्थान संसाधन से वंचित ना होना पड़े। उन्होंने कहा, “आज विश्व जल दिवस के अवसर पर अपने जीवन में जल की अपरिहार्यता पर विचार करें और जीवन के लिए जरूरी इस सीमित प्राकृतिक संसाधन के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लें। भावी पीढ़ियों के लिए जल का संरक्षण करें, उसकी प्रत्येक बूंद बेशकीमत है।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles