33.7 C
Muzaffarnagar
Saturday, March 14, 2026

हरियाणाः तीन महीने बाद कोराना वायरस संक्रमितों में इज़ाफा

हरियाणा, 22 मार्च (बु.)। हरियाणा में कोरोना वायरस लगातार विस्फोटक होता जा रहा है। करीब तीन महीने के अंतराल के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या फिर पांच हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। पिछले 24 घंटों में 867 नए मरीज मिले हैं, जबकि 337 लोग ठीक होकर लौटे। प्रदेश में फिलहाल पांच हजार 355 एक्टिव केस हैं, जो 22 दिसंबर के बाद उच्चतम स्तर है। 23 दिसंबर को अंतिम बार एक्टिव केसों की संख्या पांच हजार से ऊपर थी, जिसके बाद लगातार स्थिति में सुधार होता चला गया। मौसम में बदलाव के साथ लोगों की बढ़ती लापरवाही से प्रदेश में लगातार पाजिटिव रेट बढ़ता जा रहा है और रिकवरी रेट घट रहा है। प्रदेश में पाजिटिव रेट अब 4.64 फीसद पहुंच गया है और रिकवरी रेट घटकर 96.98 फीसद  पर आ गया है। मृत्यु दर भी बढ़कर 1.11  फीसद पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान गुरुग्राम में सर्वाधिक 181, करनाल में 142, कुरुक्षेत्र में 103 और पंचकूला में 93 नए संक्रमित मिले। प्रदेश में कोई भी जिला ऐसा नहीं है, जहां पर कोरोना संक्रमित न हों। सबसे ज्यादा एक्टिव केस गुरुग्राम में हैं। प्रदेश में फिलहाल 85 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण आक्सीजन और वेंटिलेटर पर रखा गया है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों का  आह्वान किया है कि कोविड-19 प्रोटोकाल नियमों का सख्ती से पालन करें, क्योंकि जान है तो जहान है। इस महामारी से बचने के लिए सुरक्षा बनाए रखना ही सबसे आसान तरीका है। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि होली मिलन, बैसाखी व अन्य सामाजिक उत्सवों का आयोजन करते समय भी मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना व सैनिटाइजेशन का प्रयेाग  व स्वच्छता बनाए रखने व अन्य नियमों का पालन करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles