21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

राजस्थानः कोरोना महामारी के चलते ब्यावर में इस बार आयोजित नहीं होगा ऐतिहासिक बादशाह मेला

अजमेर 22 मार्च (वार्ता) राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण अजमेर जिले के ब्यावर में परंपरागत तरीके से आयोजित होने वाले ऐतिहासिक बादशाह मेले का आयोजन इस बार नहीं होगा और न ही बादशाह की सवारी निकाली जाएगी। कोरोना के बढ़ते असर के मद्देनजर प्रशासन ने बादशाह सवारी के लिए स्वीकृति देने से इंकार कर दिया। इसके बाद अग्रवाल समाज ने भी अहम निर्णय लेकर पूरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। उधर अजमेर के ही तीर्थराज पुष्कर में इस परम्परागत रुप से आयोजित होने वाली देशी विदेशियों के बीच कपड़ा फाड़ होली नहीं होगी। हालांकि वराह घाट चौक पर पारंपरिक तरीके से होली महोत्सव आयोजन का निर्णय लिया गया है। आयोजक लाबेला होली मंडल ने 24 से 28 मार्च तक रात में गैर नृत्य करना तय किया है और होली का दहन एवं धुलंडी त्योहार भी परंपरा अनुसार मनाने का निर्णय लिया है। संस्था के आशुतोष शर्मा ने बताया कि होली महोत्सव में कोरोना गाइडलाइन की पूर्ण रूप से पालना कराई जाएगी और देशी विदेशियों के बीच कपड़ा फाड़ होली नहीं होगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles