19.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

गोण्डा में गैस रिफलिंग करते सिलेंडर में लगी आग,तीन दुकानें जली

गोण्डा, 21 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के उमरीबेगम गंज क्षेत्र में गैस रिफलिंग करते समय रिसाव से आज लगी भीषण आग मे तीन दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही नें रविवार को बताया कि आदमपुर गांव में बाबू उर्फ सुखदेव नामक दुकानदार अवैध रूप से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से पेट्रोमैक्स सिलेंडरों में गैस रीफिल कर रहा था। अचानक रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गयी और आग की ताप के कारण दुकान में रखे पांच सिलेंडर फट गये,जिससे आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और पड़ोस की दो दुकानों में रखा सामान जलकर स्वाहा हो गया । उन्होंने बताया कि अवैध रूप से गैस रिफलिंग करने वाले आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज करा दी गई हैं । राजस्व कर्मी आग से हुइ क्षति का आंकलन कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles