33.7 C
Muzaffarnagar
Saturday, March 14, 2026

चित्रकूटः एक बार फिर लोगों की जान की दुश्मन बनी ज़हरीली शराब, 4 लोगों की मौत

चित्रकूट, 21 मार्च (बु.)। गांव की सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होते ही गांवों में मतदाताओं को लुभाने के क्रम में दारू पार्टी का दौर चलने लगा है। इसमें भी गांव में बनने वाली शराब के साथ ही देशी शराब में मिलावट के कारण लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं। प्रयागराज मंडल में 13 लोगों की मौत के बाद अब चित्रकूट में रविवार को मिलावटी शराब के सेवन से चार लोगों ने दम तोड़ दिया है, जबकि दो की हालत गंभीर बनी है। इस प्रकरण के बाद से जिला तथा पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर हैं। चित्रकूट जिले के राजापुर थानातंर्गत खोपा गांव में शनिवार देर रात कई लोगों ने साथ में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। देर रात लोगों को हालत बिगडऩे लगी। रविवार की सुबह मुन्ना सिंह और सीताराम सिंह बघेल की मौत हो गई। अनमोल सिंह, दादू सिंह, छोट्टन और सत्यम सिंह को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया। प्रयागराज मेडिकल कालेज ले जाते वक्त दादू सिंह और सत्यम सिंह की मौत हो गई। शराब पीने से मौत की खबर से प्रशासन में खलबली मच गई है। अस्पताल और गांव में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। चित्रकूट के खोपा गांव में शनिवार देर रात कई लोगों ने साथ में बैठकर शराब पी इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। देर रात इन लोगों को हालत बिगड़ने लगी। मिलावटी शराब पीने से मौत की खबर से प्रशासन में खलबली मच गई है। अस्पताल और गांव में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक शराब जहरीली थी। इस मामले में भी जिन लोगों ने दम तोड़ा है और लो लोग गंभीर हैं, यह लोग प्रतिदिन शराब पीने वाले थे। सीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई या फिर अधिक शराब पीने से यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles