19.2 C
Muzaffarnagar
Friday, March 13, 2026

राजस्थान के अनूपगढ़ सेक्टर में पाक घुसपैठिए को किया गया ढेर

श्रीगंगानगर 21 मार्च (वार्ता) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़ सेक्टर में एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल के (बीएसएफ) के जवानों ने ढेर कर दिया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर की शेरपुरा सीमा चौकी के समीप शनिवार शाम लगभग सात बजे बीएसएफ के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर एक युवक को भारतीय क्षेत्र में आते हुए देखा। ललकारने पर भी यह युवक तारबंदी के समीप आ गया। जवानों ने उसे चेतावनी दी, वह फिर भी नहीं रुका। इस पर जवानों ने फायरिंग कर दी, जिसमें संदिग्ध घुसपैठिया मारा गया। घटना की सूचना मिलने पर बीएसएफ के उच्च अधिकारी शेरपुरा बॉर्डर पोस्ट पहुंचे। बीएसएफ ने पुलिस को घुसपैठिए के मारे जाने की जानकारी दी। अनूपगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र पूनिया बल सहित मौके पर पहुंचे। मौके की कार्रवाई के बाद देर रात लगभग साढ़े दस बजे घुसपैठिए के शव को अनूपगढ़ सरकारी अस्पताल लाया गया। सूत्रों ने बताया कि उसके कपड़ों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अब घुसपैठिए का शव पाकिस्तान को सौंपने के लिए बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स में फ्लैग मीटिंग होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि गत पांच मार्च की शाम को भी अनूपगढ़ सेक्टर में कैलाश पोस्ट के अधीन अंतरराष्ट्रीय स्तंभ संख्या 368/1 के पास भी बीएसएफ जवानों ने अवैध रूप से सीमा पार कर आए करीब 35 वर्षीय एक घुसपैठिये को ढेर कर दिया था। पाकिस्तान ने अभी तक इस घुसपैठिये का शव स्वीकार नहीं किया है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles