33.7 C
Muzaffarnagar
Saturday, March 14, 2026

भदोहीः कार व ट्रेलर की जोरदार टक्कर, तीन की मौत तीन घायल

भदोही 21 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही के राष्ट्रीय राजमार्ग गोपीगंज कोतवाली इलाके के लाला नगर टोल प्लाजा के पास कार व ट्रेलर की भीषण टक्कर में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये । पुलिस ने आज यहां कहा कि हादसा रात 12 बजे के आसपास हुआ । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीगंज लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने कहा कि वाराणसी बड़ागांव निवासी राधेश्याम तिवारी कार किराए पर लेकर ड्राइवर सहित 6 लोग निकले थे। ड्राइवर को झपकी आ गयी। इसी बीच सामने खड़ी ट्रेलर में कार जा घुसी। जिससे मौके पर दो लोगों की मौत हो गई । भीषण दुर्घटना की तेज आवाज और चीख पुकार के बाद लोग मदद के लिए दौड़े और गाड़ी में फंसे सभी को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आस पास के लोग बचाव में लगे रहे इसी बीच चालक ट्रेलर गाड़ी लेकर फरार हो गया। कार मालिक को सूचना दे दी गयी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles