32.2 C
Muzaffarnagar
Sunday, March 15, 2026

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान निकले कोरोना पॉजिटिव

पाकिस्तान, 20 मार्च (बु.)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पाकिस्तान के पीएम ने खुद को घर पर अलग कर लिया है। इस बात की जानकारी पाकिस्तान के स्वास्थ्यमंत्री ने दी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए पीएम के लिए विशेष सहायक फैशन सुल्तान ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इमरान खान ने 2 दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। हालांकि यह वैक्सीन चीन की कंपनी साइनो फार्म की थी जिसका फेज-3 का डेटा भी अभी सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि 67 साल की उम्र आन खान ने गुरुवार को कोरोना टीका लगवाने के बाद देश के लोगों से महामारी के मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए नियमों का पालन करने का आग्रह किया। इमरान खान के कार्यालय ने ट्वीट में कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान को आज टीका लगाया गया है। इस पर उन्होंने देश के लोगों से महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर मानक संचालन प्रक्रिया का पूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles