41.6 C
Muzaffarnagar
Tuesday, April 22, 2025

यूरोपीय देशों के मुकाबले भारत की स्थिति बेहतर- डॉ. हर्षवर्धन

नई दिल्ली, 3 अप्रैल। कोरोना की त्रासदी झेल रही दुनिया के हर देश के सामने अपने नागरिकों को बचाने की चुनौती है। दुनियाभर में 1 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हर देश अपनी पुरजोर कोशिशें कर रहा है। लेकिन कुछ देशों में हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। यूरोपीय देश स्पेन और इटली में तो मौत का आंकड़ा हर घंटे बढ़ रहा है। भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि भारत की स्थिति यूरोपीय देशों से बेहतर है। भारत की बात करें तो अब तक 70 लोग कोरोना वायरस के चलते अपनी जान गवा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि भारत में हालात यूरोपीय देशों की तरह नहीं है। सिर्फ एक घटना की वजह से पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी आई है। हमारे प्रयासों की वजह से कई बड़े देशों की तुलना में हमारी स्थिति अच्छी है।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि किसी भी घटना से निपटने के लिए 40 हजार वेंटिलेटर अलग-अलग अस्पतालों में मौजूद है और इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। मास्क और पीपीई भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद है और बड़ी संख्या में इनका ऑर्डर भी दे दिया गया है। अस्पतालों में जरूरी स्वास्थ्य उपकरणों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles