19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

सीतापुरः जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

सीतापुर, 20 मार्च (बु.)। तंबौर थाना क्षेत्र के अज्जेपुर गांव में शनिवार सुबह जमकर खूनी संघर्ष हुआ इसमें लाठी-डंडों से लेकर धारदार हथियार भी प्रयोग हुआ है दोनों पक्ष के विवाद में एक पक्ष से भुसौली (45) की मौत हो गई है। मृतक का भतीजा मतीन (40) घायल हुआ है। इस मामले में मतीन ने पुलिस को बताया है कि उसने करीब एक डेढ़ महीने पहले खुशीराम से 10 बिस्वा जमीन मजरा पचरुखी में खरीदी थी। इसी बात से खुशी राम के भाई उन लोगों पर नाराज रहते थे। खुशीराम के भाई और परिवार के लोग शनिवार को भी संबंधित जमीन की कब्जेदारी में लगे थे।जिसे मना करने पर यह लोग उन पर टूट पड़े। हमला करने वालों में मतीन ने खुशीराम के भाई ओमकार, कनौजी, पप्पू, अशोक, अनिल, नंदू, नरेश के नाम पुलिस को बताए हैं। दूसरे बच्चे से कनौजी का बेटा सुनील (30) का घायल होना बताया जा रहा है इसकी गर्दन पर धारदार हथियार लगने घाव हुआ है। बताया जा रहा है कि घायल सुनील अस्पताल न जाकर रेउसा में विधायक के आवास पर पहुंचा है, जहां पर स्थानीय पुलिस उसे घेरे हुए है। उधर इस मामले में तंबौर थानाध्यक्ष अंबर सिंह ने बताया कि घायल मतीन ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि खुशीराम तीन-चार भाई है। इसे उसके भाई परेशान किए हुए थे। जिसके चलते खुशीराम ने करीब महीने भर पहले मतीन व हनीफ से अपनी दस बिस्वा जमीन ली थी। खुशीराम की जमीन खरीदने वालों से उसके भाई रंजिश मान रहे थे। इसी में विवाद हुआ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles