27.9 C
Muzaffarnagar
Sunday, March 15, 2026

प्रयागराजः यूपी में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने को सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली

प्रयागराज, 19 मार्च (बु.)। उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठन को चार वर्ष पूरे हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इन चार वर्षों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को असफल बताया है। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए प्रयागराज में साइकिल रैली निकाली। इस दौरान लोगों को भाजपा सरकार के चार वर्ष की विफलता के बारे में बताया।समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मोहम्मद शारिक ने लोगों से कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है हर तबका परेशान है। अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। जनता भयभीत है। जनता के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है, सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ समझ रही है और वर्ष 2022 में हाेने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। प्रदेश सचिव ने कहा कि आज जनता समाजवादी पार्टी के शासनकाल को याद कर रही है। क्योंकि सपा सरकार ने हर तबके के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाईं गई थीं। बेरोजगारों को रोजगार दिया गया था। व्यापारियों को राहत मिली थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles