19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मेरठः थूक लगाकर रोटियां बनाने वाले नौशाद पर लगाई गई रासुका

मेरठ, 19 फरवरी (बु.)। थूक लगाकर रोटियां बनाने वाले नौशाद पर रासुका लगा दी गई है। डीएम के हस्ताक्षर के बाद दारोगा ने जेल में रासुका तामील करा दी है ताकि नौशाद को जमानत न मिल सके। पुलिस मान रही है कि नौशाद के जमानत पर जेल से बाहर आने पर बवाल हो सकता है। दरअसल, कचहरी में भी पेशी के दौरान नौशाद पर पुलिस हिरासत में कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। नौशाद के स्वजन ने सीजेएम कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी।19 फरवरी को गढ़ रोड स्थित अरोमा गार्डन का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियों की जांच में सामने आया था कि 16 फरवरी को आयोजित शादी समारोह में समर गार्डन लिसाड़ी गेट निवासी नौशाद रोटियां बना रहा था। इस दौरान वह प्रत्येक रोटी पर थूक रहा था। पुलिस ने नौशाद को पकड़कर महामारी एक्ट में जेल भेज दिया। नौशाद की इस हरकत को देखकर लोगों ने शादी-व्याह व अन्य समारोह में में खाना खाने से परहेज करना शुरू कर दिया। तब पुलिस ने नौशाद के खिलाफ रासुका की संस्तुति करते हुए डीएम को फाइल भेज दी। गुरुवार को डीएम के. बालाजी ने नौशाद की रासुका पर मुहर लगा दी।नौशाद के जमानत पर छूटने से शहर का माहौल खराब हो सकता है। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए नौशाद पर रासुका की कार्रवाई की गई है। डीएम के हस्ताक्षर होने के बाद रासुका जेल में तामील करा दी गई है। अब नौशाद को जमानत नहीं मिल सकेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles