श्रीनगर, 14 मार्च (वार्ता) जम्मू और कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों ने रविवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि आतंकवादी के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर के विशेष अभियान समूह, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने पुलवामा जिले में त्राल इलाके के बटनूर गांव में संयुक्त अभियान शुरु किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने बाहर जाने के सभी रास्तों को सील कर दिया और घर-घर तलाशी अभियान शुरु किया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों से अभी सामना नहीं हुआ है।
अभियान जारी है विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।


