18.8 C
Muzaffarnagar
Sunday, March 15, 2026

बुलंदशहरः लूट में वांछित चल रहे चार लुटेरेको पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुलंदशहर 12 मार्च (वार्ता7 उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की छतारी थाना पुलिस ने लूट की घटना में वांछित चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल दो मोबाइल फोन,3000 की नकदी और चार देसी तमंचे और कारतूस बरामद किया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज यहां कहा कि चतारी पुलिस को गुरुवार की रात में सूचना मिली की लूट गिरोह के चार सदस्य लाल गढ़ी बंबे के पास किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं । पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल पर सवार चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया । चोरों की शिनाख्त इरफान, कुलदीप जाटव, शमशेर तथा आरिफ के रूप में हुई । उन्होंने बताया कि चारों शातिर किस्म के अपराधी हैं और बीते दिनों चतारी क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं में वांछित चल रहे थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles