26.6 C
Muzaffarnagar
Monday, March 9, 2026

दरभंगा के डीएम को फेसबुक पर मिली जान से मारने की धमकी

दरभंगा, 3 अप्रैल। बिहार के दरभंगा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां के डीएम को ही जान से मारने की धमकी दी गई है। दरभंगा के डीएम त्याग राजन एमएस को जान से मारने वाले के लिए इनाम का एलान भी किया गया है। डीएम के ऑफिशियल फेसबुक पर एक युवक की आईडी से ये पोस्ट किया गया। इस मामले पर जिलाधिकारी का कहना है कि पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और अब पुलिस ही मामले की जांच करेगी।

दरअसल डीएम ने नगर में बाहर से आए सभी लोगों की शुक्रवार को स्क्रीनिंग के निर्देश दिए थे और सभी लोगों से देशहित में जांच में सहयोग की अपील भी की थी। उसी पर कमेंट कर डीएम को ये धमकी दी गई ।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles