बस्ती 12 मार्च (वार्ता), उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कुआनों नदी के अमहट घाट पुल पर सुरक्षा के लिए दोनों तरफ सेतु निगम 100-100 मीटर लम्बा तथा 8 फुट ऊंचा जाली लगायेगा । सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कुआनों नदी के अमहट घाट पुल पर सुरक्षा के लिए 8 लाख रूपये की लागत से दोनों तरफ जाली लगाई जायेगी। अमहट घाट पुल पर आवागमन शुरू हो गया है, पुल पर सुरक्षा के लिए आमजन मानस ने जाली लगाने की मांग की थी । मांग को देखते हुए शीघ्र ही जाल लगाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा।


