पंजाब, 12 मार्च (बु.)। कुछ दिनों के विराम के बाद देश में लगातार कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढ़ रहे है। जिसके चलते एक बार फिर डर का माहौल बना हुआ है। आपको बता दे की देश के जिन छह राज्यों में तेजी से कोरोना वायरस महामारी फैल रही है, उनमें पंजाब भी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में पिछले 24 घंटो ंमें 1309 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 18 लोगों की मौत हो गई. राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर राज्य की अमरिंदर सरकार ने पटियाला,लुधियाना, नवांशहर, जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है।


