18 C
Muzaffarnagar
Sunday, March 15, 2026

प्रतापगढ़ः सपा नेता के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

प्रतापगढ़, 11 मार्च (बु.)। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में सपा नेता के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सड़क के किनारे शव मिलने की सूचना पर पट्टी व आसपुर देवसरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के डाही गांव निवासी सुरेश वर्मा समाजवादी पार्टी के पट्टी विधानसभा सचिव है । उनके भाई प्रमोद वर्मा पुत्र शालिक राम वर्मा 35 बीते बुधवार को दवा के लिए इलाहाबाद गए थे। रात 11:00 बजे वह अपनी ससुराल कोहरांव पहुंचे थे जहां उनके मोबाइल पर उनके मित्र का फोन आया जिसने उन्हें ढकवा मोड बुलाया। तो ससुराल से बाइक लेकिन निकल गए। सूचना  के आधार पर पट्टी तथा आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया सपा नेता के भाई की मौत की सूचना पर पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजवाया है। मृतक प्रमोद की मौत सड़क हादसे में हुई या फिर अन्य किसी कारण से यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles