नई दिल्ली, 3 अप्रैल (वार्ता)। वैसे तो हर दिन कुछ न कुछ इतिहास रचा जाता है लेकिन भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन कुछ अहम घटनाएं घटित हुई थी जो कि इस प्रकार है- 1680- मराठा शासक शिवाजी का महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में निधन। 1856- यूनान के रोडोस द्वीप समूह में चर्च में हुए धमाके में चार हजार लोगों की मौत। 1903- समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय का जन्म। 1914- भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ का अमृतसर में जन्म। 1933- विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उड़ान भरी। 1949 – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर किए । 1984 – राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने। 1987- प्रसिद्ध साहित्यकार एस .एच. वात्स्यायन अज्ञेय का नयी दिल्ली में निधन। 1999- भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1ई का प्रक्षेपण किया। 2012- रूस की राजधानी मॉस्को में भीषण आग में 17 प्रवासी श्रमिकों की मौत। 2013 – अफगानिस्तान के फरहा में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 46 लोग मारे गए और 100 घायल हुए। 2016 – कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी 20-20 विश्व कप जीता।