19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

17 मई से खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

उखीमठ (रूद्रप्रयाग)/देहरादून, 11 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के चार धामों में से एक और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकालीन दर्शन के लिए 17 मई (सोमवार) को प्रातः पांच बजे खोले जाएंगे।
चारधाम देवस्थानम परिषद की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई। आज महाशिवरात्रि पर पंचाग गणना पश्चात विधि-विधान पूर्वक पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में कपाट खुलने की तय की गयी। बताया गया कि इससे पूर्व, 14 मई को श्री केदार बाबा की चल विग्रह पंचमुखी डोली ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगी।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles