दिल्ली, 11 मार्च (बु.)। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्विटर पर ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में जो आए हैं वह कृपया कर अपनी कोरोना की जांच करवा लें। मेरी कोविड 19 की टेस्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि मुझे कोई खास गंभीर लक्षण नहीं हैं लेकिन जरूरी एहतियात बरत रहा हूं। कुछ दिनों के लिए खुद को आइसोलेेट कर लिया हूं। बता दें कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता भी हैं।वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में कहा कि वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में कुछ भ्रांतियां हैं। इसलिए मंत्री और विधायक अस्पताल जाकर वैक्सीन लगवाएं और लोगों का डर दूर करें। विधानसभा में वैक्सीन लगवाने की मांग पर सीएम ने कहा कि हमारी शोभा तब बढ़ेगी, जब हम आम आदमी की तरह अस्पतालों में जाकर वैक्सीन लगवाएं।


