22.9 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 17, 2026

सहारनपुरः पंचायत चुनाव में 228 मतदान केंद्र अति संवेदनशील

सहारनपुर 09 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पंचायत चुनावों को लेकर 228 मतदान केन्द्रों को अति संवेदनशील और 272 को संवेदनशील घोषित किया गया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि 1236 मतदान केंद्रों में से 272 संवेदनशील और 228 अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। 559 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं। संवेदनशीलता के अनुसार मतदान केंद्रों पर पुलिस तैनाती और निगरानी की जाएगी। जिले में 1236 मतदान केंद्र और 3269 बूथ हैं।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles