20.8 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 17, 2026

दिल्लीः स्वामी दयानंद सरस्वती को नमन किया नायडू ने

नई दिल्ली 08 मार्च .वार्ता. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को भावपूर्ण नमन करते हुए कहा है कि वह महान समाज सुधारक और चिंतक थे। श्री नायडू ने स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर सोमवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि वह महिला सशक्तिकरण के पक्षधर थे और आजीवन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करते रहे. राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा. उपराष्ट्रपति ने कहा, ” हमारी वैदिक अध्यात्मिक परंपरा के नवजागरण के प्रणेता, आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जन्म जयंती पर, उनके दर्शन और शिक्षाओं को सादर नमन करता हूं। उन्होंने जातिवाद, रूढ़िवाद जैसी कुरीतियों को दूर करने तथा नारियों के सामाजिक सशक्तिकरण के लिए समाज का मार्गदर्शन किया।”

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles