मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को लद्दावाला से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया अपराधी शादाब बेग उर्फ भीम पुत्र अखलाख निवासी हडिया मौहल्ला थाना सिविल लाइन निवासी जनपद के टॉप-10 व थाना जानसठ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है। अभियुक्त थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुक़दमे CN-117/21 US-307 IPC (पुलिस मुठभेड) में वांछित अपराधी था। आरोपी के पास से पुलिस ने 1.95 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 1.5 लाख), 01 छोटा कम्प्यूटर कांटा, 50 छोटी पैकिंग की पिन्नी (पाऊच), 48 हजार रुपये नकद बरामद किए है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शादाब पर हत्या व् हत्या के प्रयास, गुण्डा, NDPS अधि0 जैसी संगीन धाराओं में लगभग डेढ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।


