राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से एक ही परिवार की आपसी खींचतान के चलते एक गांव में शराब के ठेके को लेने के लिए रिकॉर्ड तोड़ 510 करोड़ की बोली लगाई गई है. इस बोली के बाद राज्य की यह अब तक की सबसे बड़ी शराब के ठेके के लिए लगाई गई महंगी बोली माना जा रहा है. अब इस बोली की प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के हर जिलों में इसकी चर्चाए हो रही है. प्रदेश में शराब ठेकों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के दौरान हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील के खुईयां गांव में शराब की दुकान को लेकर यह बोली लगाई गई है. जबकि आबकारी विभाग ने इस दुकान का रिजर्व प्राइज 72 लाख रुपये रखा था.