18.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

बलियाः पुलिस ने 2 अवैध शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

बलिया, 07 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश की बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 310 पेटी अवैध शराब बरामद की ,जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक डाक्टर विपिन ताडा ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब जनेश्वर मिश्र सेतु से होते हुए बिहार ले जाई जा रही है। इस सूचना पर जनेश्वर मिश्र सेतु पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मैजिक वाहन से 100 पेटी शराब बरामद की। मौके से सोनू कुमार भारती और उसके साथी धनजी राजभर निवासी बड़ागांव बरामद की। उन्होंने बताया कि पूछताछ पर उन लोगों ने बताया कि बरामद शराब सुनील चौधरी निवासी से लेकर बिहार जा रहे हैं। पकड़े गए शराब तस्करों की निशानदेही पर सुनील चौधरी के गोदाम में छापा मारा कर बोलेरो वाहन में शराब रखते समय 70 और गोदाम से 140 पेटी शराब बरामद की। मौके से तस्कर फरार हो गया। पुलिस फरार तस्कर की तलाश कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles