17.8 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

विधायक के जन्मदिन की पार्टी में गोली चलने से दो लोगों की मौत

दमोह, 06 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिन की पार्टी में हुए विवाद पर गोली चलने की घटना में दो युवकों की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम बनवार में कल रात्रि भाजपा के क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। उसी बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में अचानक गोली चलने से दो युवकों की मौत हो गयी। इस घटना में विधायक प्रतिनिधि अरविंद्र जैन (30) तथा मोनू राजपूत (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल ही पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles