18.9 C
Muzaffarnagar
Tuesday, November 10, 2026

हावड़ा में बस के नहर में गिरने से 40 लोग घायल

कोलकाता 05 मार्च (वार्ता) पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले के अंतर्गत उलूबेरिया में यात्रियों से भरी बस के नहर में गिर जाने से कम से कम 40 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हावड़ा जिला में गुरुवार की रात मेदिनिपुर में दीघा से देगंगा लौट रही यात्रियों से भरी बस नहर में गिर गयी। जिससे 40 यात्री घायल हो गए। घायलों में से 15 को उलूबेरिकया अस्पताल में भर्ती किया गया है और बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है। पुलिस ने बताया कि उत्तर 24 परगना में दीघा से देगंगा लौट रही बस में 75 लोग सवार थे। यह हादसा उस समय हुआ जब वाहन तीव्र मोड पर सड़क से फिसल गयी और हावड़ा जिले के उलुबेरिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर कुलीनशी में पास की नहर में गिर गयी। बस का चालक और उसके सहायक बस को नहर में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बचाया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles