18.8 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

रायबरेलीः ट्रक ने स्कूटी सवारों को रौंदा ,एक की मौके पर मौत दो घायल

रायबरेली 05 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली के जगतपुर इलाके में आज तेज रफ्तार ट्रक के स्कूटी सवारों को रौंदने से एक युवती की मौत हो गयी जबकि दो अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे जगतपुर इलाके के पूरे इच्छासिंह के पुरवा के पास एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी सवार लोगो को रौंद दिया जिससे एक 22 वर्षीय युवती ममता की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसके माता पिता बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गदागंज से स्कूटी सवार आ रहे थे उधर जगतपुर से ट्रक जा रहा था। उसी दौरान आमने सामने की टक्कर में स्कूटी सवार उसकी चपेट में आ गए। ट्रक चालक ने अपने वाहन को दाहिने मोड़ने की भरसक कोशिश की लेकिन बावजूद इसके मृतका ममता ट्रक की चपेट में आ गयी जिससे उसके हाथ पैर और नाजुक अंग बुरी तरह से कुचल गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। स्कूटी पर उसके माता पिता भी सवार थे जो कि बुरी तरह से घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ट्रक पकड़ा गया है जबकि चालक और क्लीनर मौके से फरार होने में कामयाब रहे जिनकी तलाश जारी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles