18.8 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

मुजफ्फरनगरः अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

मुजफ्फरनगर, 05 मार्च (बु.)। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव नगला राई के पास अनियंत्रित कार की टक्कर लगने से एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल हम आपको बता दें कि पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव नगला राई के पास चरथावल-थानाभवन मार्ग का है। जहां पर एक उत्तर प्रदेश सरकार लिखी अनियंत्रित इंडिगो कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बाइक सवार अंकुर पुत्र नरेश निवासी पीपलशाह थाना तितावी की मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दोनों बाइक सवार चरथावल क़स्बे से सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। वही परिजनों की तहरीर पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles