18.8 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

फतेहपुरः 24 घंटे के अंदर मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया

फतेहपुर, 05 मार्च (बु.)। चांदपुर कस्बा निवासी 32 वर्षीय वंदना देवी का गुरुवार को अपने पति के साथ कामकाज को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े से आहत पत्नी ने उसी समय आत्मदाह का प्रयास किया तो पति विशाल उर्फ छोट्टन आग बुझाने के लिए दौड़ पड़ा। इसमें वह भी झुलस गया था। चीख सुनकर स्वजन ने आकर देखा उसके बाद  दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने वंदना को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि वंदना और विशाल का डेढ़ वर्षीय पुत्र वाशु भी है। हालांकि देर रात चिकित्सक पुष्कर कटियार व डाॅ. धर्मेंद्र ने विशाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था लेकिन वह फतेहपुर अस्पताल नहीं आया।बीती रात दो बजे के करीब डाॅक्टर व फार्मासिस्ट कहीं चले गए, उस बीच आग से झुलसे विशाल ने बेड के चद्दर से इमरजेंसी कक्ष में ही लगे पंखे में फांसी लगा ली। भोर पहर ड्यूटी में लगे सिपाही दीपक पाल व होमगार्ड जवान राकेश कुमार ने फंदे में लटके शव को देखा तो खलबली मच गई। सिपाही ने पुलिस को सूचना दी। एसओ दीनदयाल सिंह ने कहा कि सीएचसी के इमरजेंसी कक्ष में स्वास्थ्य कर्मियों व ड्यूटीरत सिपाहियों को चकमा देकर किस तरह से मरीज ने फांसी लगाई है, उसकी जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles