18.8 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

पश्चिम बंगाल की किसान महापंचायत में शिरकत करेंगे भाकियू नेता राकेश टिकैत

दिल्ली, 05 मार्च (बु.)। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन की धुरी बन चुके भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत लगातार अपने बयानों और टिप्पणियों से राजनीति में हलचल पैदा कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मार्च-अप्रैल में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में क्या राकेश टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा की एंट्री होगी तो इसका जवाब मिल गया है। संयुक्त किसान मोर्चा की मानें तो तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में किसानों को जागरूक किया जाएगा। इस कड़ी में देश भर में आयोजित होने वाली महापंचायतों की श्रृंखला की घोषणा भी की  गई है। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) नेता राकेश टिकैत पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और वहां महापंचायतों में से एक में भाग लेंगे। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा। 294 विधानसभा वाले पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को पहला मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता न केवल मौजूद रहेंगे, बल्कि किसानों को जागरूक भी  करेंगे।कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में किसान लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। इस कड़ी में मतदान से ठीक 14 दिन पहले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता राकेश टिकैत बंगाल में होने वाली महापंचायत में शामिल होंगे। इस दौरान वह कृषि कानूनों को विसंगतियों के बारे में किसानों को बताएंगे। फिर 12 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता डॉ. दर्शन पाल, योगेंद यादव, बलबीर सिंह राजेवाल आदि महापंचायत में शामिल होंगे तो वहीं 13 मार्च को राकेश टिकैत बंगाल की किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles