18.8 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने तिरुमाला में प्रभु वेंकटेश्वर के किए दर्शन

नयी दिल्ली 05 मार्च (वार्ता) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने शुक्रवार को तिरुमाला में प्रभु वेंकटेश्वर के दर्शन किये और देश दुनिया के लिए समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने यहां बताया कि श्री नायडु ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती उषा नायडु तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुबह तिरुमाला में प्रभु वेंकटेश्वर के दर्शन किये। इस अवसर पर श्री नायडू ने भारत तथा विश्व के सभी लोगों के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles