28.1 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

श्रीनगर में सेना के जवान पाया गया मृत, पढ़िए पूरी खबर

श्रीनगर, 04 मार्च (वार्ता) जम्मू -कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। श्रीनगर शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान सेना कर्मियों की आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि श्रीनगर बदामी बाग के छावनी क्षेत्र में आज सुबह सेना के एक जवान को पंखे पर लटका हुआ पाया गया था, इसकी सूचना मिलने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि जवान ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले बुधवार को शहर के बाहरी इलाके कहोहमोह सेना के शिविर में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित की पहचान सेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुदीप भगत सिंह के रूप में हुई थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles