28.1 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

इज्जतनगरः रेल मंडल के डीजल लोको शेड में लगी भीषण आग, करोड़ो का नुकसान

इज्जतनगर, 05 मार्च (बु.)। इज्जतनगर रेल मंडल के लोको शेड में रात करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। लोको शेड के स्क्रैब और सूखी पत्तियों में लगी आग ने कुछ देर में ही भीषण रूप धारण कर लिया। अग्निशमन विभाग की छह गाड़ियों ने ढाई की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। पहले चर्चा चली कि लोको शेड में इंजनों में भड़की आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है, लेकिन डीआरएम समेत रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तस्दीक की और बताया कि सिर्फ कबाड़ में आग लगी थी। आग कैसे लगी, ये जानने के लिए जांच बैठा दी गई है। बुधवार रात करीब आठ बजे रेलवे वर्कशॉप के कर्मचारियों ने लोकोशेड से आग की लपटे उठती हुई देख। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे, फायर बिग्रेड को सूचना दी। जानकारी पर पहुंचे लोको शेड के सीनियर डीएमई एसके प्रसाद ने आनन-फानन में आग लगने वाले स्थान पर पहुंच यहां से गुजरी ओवरहेड लाइन का कनेक्शन कटवाने के बाद आग पर काबू के लिए कार्रवाई शुरू कराई। उधर लोको शेड में आग की जानकारी पर डीआरएम इज्जतनगर आशुतोष पंत एडीआरएम अजय वार्ष्णेय, विवेक गुप्ता मौके पर पहुंचे।डीआरएम ने बताया कि लोको शेड के पिछले हिस्से में कैंटिन से काफी दूर लोको का वेस्टेज पड़ा हुआ था। आस-पास घने पेड़ लगे थे। जिसके मौसम परिवर्तन के दौरान पत्ते आदि टूटकर पड़े हुए थे। जिसमें अचानक देर रात आग लग गई। लगी आग से लोको का कबाड़ जिसमें लोको का फिल्टर, कई पूर्जे जल गए। जो कि पूरी तरह से बेकार हो चुके थे। इनमें ऑयल लगे होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। जिस पर काबू पाने में पांच फायर बिग्रेड की गाडी लगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles