28.1 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

मेरठः स्कूटी सवार ने फिल्मी अंदाज़ में किया बच्ची का अपहरण

मेरठ, 05 मार्च (बु.)। सोहराब गेट डिपो के सामने से अगवा की गई बच्ची को पुलिस ने नाटकीय अंदाज में बच्चा पार्क के निकट एक मकान के बाहर सोते हुए बरामद किया। पुलिस ने बच्ची को परिवार के सुपुर्द कर दिया है। सीसीटीवी के आधार बच्ची को ले जाने वाले की पड़ताल की जा रही है। भीख मंगवाने वाले गैंग पर भी शक है। मंगलवार देर रात हरदोई निवासी कय्यूम और उनकी पत्नी निशा खातून दो बेटियों के साथ सोहराब गेट डिपो के सामने बैठे थे। तभी स्कूटी पर सवार युवक आया। उसने बच्ची की मां से करीब सात मिनट तक बातचीत की। उसके बाद बच्ची को उठाकर ले गया। निशा ने शोर मचा दिया। पीआरवी ने हापुड़ अड्डे तक स्कूटी सवार का पीछा किया। उसके बाद बच्ची की तलाश में आसपास के थानों की पुलिस लगा दी गई। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि बुधवार सुबह बच्ची बच्चा पार्क के समीप एक मकान के बाहर मिल गई। आपको बता दे की अपहरण की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कैमरे में साफतौर पर देखा जा सकता है की कैसे  स्कूटी सवार ने पहले सात मिनट तक बच्ची की मां से बातचीत की और पिर बच्ची को उठाकर भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए बच्ची के परिवार को इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा ने किसी से मिलने तक नहीं दिया। उसे साथ लेकर शाम तक घूमते रहे। बताया जाता है कि बच्ची को परिवार के सुपुर्द कर उन्हें हरदोई के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles