32.4 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

लखनऊः हाथरस की घटना को लेकर पूर्व सीएम मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर कसा तंज

लखनऊ 03 मार्च (वार्ता)बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने पूरे देश खासकर उत्तर प्रदेश में दलित उत्पीड़न पर आज सवाल उठाया तथा भारतीय जनता पार्टी के साथ कांग्रेस को भी कठघरे में खड़ा किया । बसपा अध्यक्ष ने आज इसे लेकर दो ट्वीट किये । उन्होंने कहा कि यूपी में हाथरस में दलित उत्पीड़न व पिता की हत्या तथा गुजरात में आरटीआई कार्यकर्ता की निर्मम हत्या यह साबित करती है कि कांग्रेस पार्टी की तरह भाजपा सरकार में भी दलितों, शोषितों व महिलाओं आदि का जानमाल व आत्म सम्मान कतई सुरक्षित नहीं है । सरकार इस पर तुरंत ध्यान दे उन्होंने कहा कि यूपी सरकार में वैसे तो हर प्रकार के अपराध चरम पर होने से अपराध नियंत्रण का बुरा हाल है ,किंतु खासकर महिला और दलित उत्पीड़न व असुरक्षा की आये दिन होने वाली दर्दनाक और शर्मनाक घटनाओं से हर तरफ चिंता की लहर है । ऐसे संगीन मामलों में भी सरकार की असंवेदनशीलता और लापरवाही अजि दुखद ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles