32.3 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

नंदकुमार सिंह चौहान का आज उनके गृह गांव शाहपुर में होगा अंतिम संस्कार

बुरहानपुर, 03 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के खंडवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का आज बुरहानपुर जिले में उनके गृह गांव शाहपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्री चौहान का पार्थिव शरीर आज तड़के शाहपुर लाया गया, जहां उनका दोपहर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, थावरचंद गहलोत, राज्यसभा सांसद ज्याेतिरादित्य सिंधिया सहित पार्टी के अन्य नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
श्री चौहान का दिल्ली के एक अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया था। विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर कल शाम को भोपाल लाया गया, जहां पार्थिव शरीर को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद समेत पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles