32.3 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

राजस्थानः ताेप से अभ्यास के दौरान गोला फटने से एक जवान की मौत, 3 घायल

जयपुर, 03 मार्च (वार्ता) राजस्थान में जैसलमेर जिले के पोकरण फायरिंग रेंज में कल रात ताेप से अभ्यास के दौरान गोला फटने से एक जवान की मौत हो गयी जबकि तीन जवान घायल हाे गये। सूत्रों ने आज बताया पोकरण फायरिंग रेंज में गुजरात के भुज की 1077 आरटी यूनिट के जवान कल देर रात 105 एम एम तोप से फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे कि अचानक एक गोला लक्ष्य पर पहुंचने से पहले ही फट गया। इससे जवान सतीश की मौत हो गयी जबकि तीन जवान घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायल जवानों काे पाेकरण में उपचार किया जा रहा है। मृतक सतीश उत्तर प्रदेश का है। चार दिन पहले भी पोकरण रेंज में 105 एमएम की तोप से फायरिंग के दौरान हादसा हुआ था जिसमें एक जवान घायल हो गया था। अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles